फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gas tanker thrashed the student , villagers two hours imposed jam

गैस टैंकर ने छात्रा को रौंदा, मौत, दो घंटे तक लगाया जाम

Sun, 17 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 17 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Gas tanker thrashed the student , villagers  two hours imposed jam

बकेवर थाना क्षेत्र के शकूरा मोड़ मुगलमार्ग पर स्कूल जा रही छात्रा को शनिवार सुबह तेज रफ्तार गैस टैंकर ने कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा। करीब दो घंटे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन


टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बकेवर थाना क्षेत्र के ममनापुर मजरे आलमपुर गांव निवासी रामबली की पुत्री निशा देवी (14) विकास विद्या मंदिर इंटर कालेज कोड़ा जहानाबाद में कक्षा 9 में पढ़ती थी। छात्रा साइकिल से सुबह कालेज जा रही थी।
विज्ञापन


वह मुगलमार्ग में शकूरा मोड़ के पास पहुंची थी। तभी चौडगरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार भारत गैस कंपनी के टैंक र छात्रा को कुचलते हुए निकल गया। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। बाइक से कुछ ग्रामीणों ने पीछा किया। चालक टैंकर छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही छात्रा को मृत देखकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मार्ग में पत्थर डालकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मुगल मार्ग में कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। सूचना पर एसओ राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एसओ ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन मामला शांत नहीं हो सका।

खबर पर एसडीएम बिंदकी जेएन सचान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों से आए दिन हादसे होते हैं।

मार्ग पर कई स्थानों पर ब्रेकर बनाए जाए, जिससे वाहन धीमी गति से गुजरे और हादसे रुक सकें। एसडीएम ने ग्रामीणों से शिकायती पत्र लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। एसओ ने बताया कि टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।


इंसेट
तेरह दिन पहले सदमे में हुई थी पिता की मौत
बिंदकी। मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तेरह दिन पूर्व फसल बर्बादी के सदमे में निशा के पिता रामबली की मौत हो गई थी। शुक्रवार को तेरहवीं संस्कार होने के बाद छात्रा स्कूल जा रही थी कि वह भी दुर्घटना में काल के गाल में समा गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed