{"_id":"66f4611a716b4babd1010f54","slug":"gangchart-of-nawab-neelu-ready-file-sent-to-joint-director-fatehpur-news-c-12-1-lko1023-841814-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नवाब-नीलू का गैंगचार्ट तैयार, संयुक्त निदेशक के पास भेजी फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नवाब-नीलू का गैंगचार्ट तैयार, संयुक्त निदेशक के पास भेजी फाइल
विज्ञापन
कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव व सहआरोपी नीलू यादव का गैंगचार्ट पुलिस ने तैयार कर समीक्षा के लिए संयुक्त निदेशक अभियोजन को भेज दिया है। वहां से सहमति मिलने के बाद इस फाइल को जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा। डीएम का अनुमोदन प्राप्त होते ही दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
किशोरी दुष्कर्म कांड में सह आरोपी नीलू यादव पर साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप है। उसके खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें सभी में जमानत हो चुकी है। जानलेवा हमले के मामले में भी उसकी जमानत मंजूर हो चुकी है। ऐसे में पुलिस इन्हीें मुकदमों को आधार बनाकर नवाब सिंह यादव और नीलू यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने जा रही है। पुलिस ने गैंगचार्ट तैयार कर बुधवार को संयुक्त निदेशक अभियोजन आरके मिश्रा के पास भेज दिया है। हालांकि पीड़िता की बुआ पर केवल एक मुकदमा है, लेकिन उसे भी गैंगचार्ट में शामिल किया गया है। आरोपियों के जेल जाने के बाद पुलिस ने तीनों की आपराधिक कुंडली तैयार कर ली थी।