फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ganga-Yamuna overflowed, flood water started entering villages

Fatehpur News: उफनाईं गंगा-यमुना, गांवों में घुसने लगा बाढ़ का पानी

Sat, 06 Sep 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ganga-Yamuna overflowed, flood water started entering villages
फोटो-33-दरियापुर गांव में खेतों में भरा पांडु नदी का पानी। संवाद
फतेहपुर। जिले में गंगा और यमुना की बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है। शुक्रवार शाम गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। यमुना का पानी भी तेजी से खतरे की निशान की ओर बढ़ रहा है। दोबारा पानी बढ़ने से पहले से प्रभावित गांवों में फिर से संकट गहराने लगा है। कई ग्रामीण घर खाली कर ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा का खतरे का निशान 100.86 मीटर है। शुक्रवार शाम चार बजे जलस्तर 100.87 मीटर दर्ज किया गया। पांडु और गंगा की बाढ़ से मलवां ब्लॉक के सदनहा, जाड़े का पुरवा, बिंदकी फार्म, मदारपुर, कालीकुंड़ी, बड़ा खेड़ा जैसे गांव प्रभावित हैं। कई स्थानों पर पानी गांवों में घुस चुका है।
विज्ञापन

बड़ा खेड़ा के किसान राममनोहर ने बताया कि वे कुछ दिन पहले ही राहत शिविर से घर लौटे थे, लेकिन हालात फिर वहीं पहुंचते नजर आ रहे हैं। सब्जियों और धान की फसलें नष्ट हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि न तो प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि उनकी सुध ले रहे हैं। कालीकुंडी के किसान भोदू ने बताया कि बाढ़ के बाद बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। डॉक्टर अब तक गांव नहीं पहुंचे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी गांव में अब तक मेडिकल कैंप नहीं लगाया गया। मदारपुर क्षेत्र पांडु नदी की चपेट में है, और अगर गंगा का जलस्तर नहीं घटा तो पानी पांडु के रास्ते गांव में घुस जाएगा।


ग्रामीणों का कहना है कि राहत सामग्री न मिलने से अब भोजन और जीविकोपार्जन तक का संकट खड़ा हो गया है। निजी डॉक्टरों के भरोसे ही इलाज चल रहा है।


हरी सब्जी का पैदा होगा संकट

गंगा और पांडु की बाढ़ से खरीफ की सब्जियां बर्बाद हो गई हैं। अब दोबारा फसल आने तक हरी सब्जियों की भारी कमी देखने को मिलेगी। इसका असर फतेहपुर, कानपुर के रामादेवी और उन्नाव की सब्जी मंडियों पर पड़ेगा। इससे सब्जियों के दाम बढ़ने तय हैं।



गंगा और यमुना में पानी बढ़ने का सिलसिला जारी है। बचाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राहत शिविर बनाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। अगर किसी पीड़ित को कोई समस्या हो, तो वह संपर्क कर सकता है।

एसएल वर्मा, बाढ़ प्रभारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed