फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ganga rises 16 cm in 10 hours, flood threatens Mandraya at 10 villages

Fatehpur News: दस घंटे में 16 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, दस गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Thu, 10 Jul 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ganga rises 16 cm in 10 hours, flood threatens Mandraya at 10 villages
औंग(फतेहपुर)। मानसून की शुरुआत के साथ ही गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर से चिंता का विषय बन गया है। बीते दस घंटे में जलस्तर में 16 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे ब्लॉक मलवां के दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है।
विज्ञापन

जिले में गंगा नदी खतरे के निशान 100.86 से 98.86 मीटर करीब 1.14 मीटर नीचे बह रही है। लगातार गंगा के बढ़ रहे जलस्तर के कारण बाढ़ के लोगों को चिंता में डाल दिया है। बिंदकी फार्म, जाड़े का पुरवा, महल्हूखेड़ा, सदनहा, कालीकुंडी, नयाखेड़ा, बड़ा खेड़ा और मदारपुर जैसे करीब 10 गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। ग्राम पंचायत अभयपुर के प्रधान रामदास निषाद ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ते ही लगभग 3000 बीघा जमीन जलमग्न हो जाती है। करेले, गोभी, धान, मिर्च और फूलों की खेती पूरी तरह नष्ट हो जाती है। इससे किसानों को बहुत नुकसान झेलना पड़ता है। बाढ़ के दौरान गांवों का आपसी संपर्क टूट जाता है, सड़कें कट जाती हैं और परिवहन बाधित हो जाता है। पशुओं के लिए चारे की कमी हो जाती है और लोगों को पीने के पानी से लेकर राहत सामग्री तक के लिए संघर्ष करना पड़ता है। महुआ घाटी टीला पर हर साल बाढ़ चौकी बनाई जाती है। खतरे की स्थिति में रेस्क्यू टीम को भी बुलाया जाता है, लेकिन ये इंतजाम अकसर देर से होते हैं। फसलें बर्बाद हो चुकी होती हैं, लोग विस्थापन के लिए मजबूर हो जाते हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन केवल आपदा के समय जागता है, लेकिन कोई दीर्घकालिक योजना नहीं बनाई जाती। हर साल की तरह इस बार भी करीब 5000 ग्रामीणों की जिंदगी खतरे में है, लेकिन अभी तक न तो बांध बनाए गए और न ही सुरक्षित निकासी मार्ग तैयार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed