फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ganga crosses danger mark, floods hit villages again

Fatehpur News: गंगा खतरे के निशान के पार, गांवों में बाढ़ ने फिर दी दस्तक

Fri, 05 Sep 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ganga crosses danger mark, floods hit villages again
फोटो-20- मदारपुर में डूबा मकान। संवाद
औंग (फतेहपुर)। गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। निर्धारित खतरे का स्तर 100.86 मीटर है, जबकि बृहस्पतिवार को जलस्तर 100.88 मीटर पर पहुंच गया। इससे मलवां ब्लॉक के सदनहा, जाड़े का पुरवा, बिंदकी फार्म, मदारपुर जैसे गांवों में दोबारा बाढ़ ने दस्तक दे दी है। ग्रामीण अब बीमारी, भूख और बर्बाद फसलों के तिहरे संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

बड़ाखेड़ा के किसान पंचम निषाद ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह राहत शिविर से घर लौटे थे, लेकिन अब दोबारा जलभराव शुरू हो गया है। सब्जियों की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है। अब धान की फसल भी डूबने की कगार पर है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। राहत शिविरों में केवल औपचारिकता निभाई गई, लेकिन जमीनी सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नयाखेड़ा के सुनील ने बताया कि गांव में बुखार, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। 50 से अधिक लोग बीमार हैं। इलाज के लिए लोग कर्ज लेकर निजी क्लीनिकों का सहारा ले रहे हैं। सरकारी स्वास्थ्य टीम अब तक गांव नहीं पहुंची है। मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि लोग रातें जागकर काटने को मजबूर हैं।
मदारपुर गांव की स्थिति और भी गंभीर है। यहां पांडु नदी का पानी गांव को चारों ओर से घेर चुका है। यदि जलस्तर यूं ही तीन दिन और बढ़ता रहा, तो हालात और खराब हो सकते हैं। ग्रामीणों को दोबारा महुआ घाटी के राहत शिविरों का रुख करना पड़ेगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की तैयारियां सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। न राहत सामग्री पर्याप्त है न स्वास्थ्य सेवाएं, और न ही जनप्रतिनिधि हाल जानने पहुंचे हैं। इस लापरवाही ने हालात को और गंभीर बना दिया है।

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इसे लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं। राहत शिविर और कैंप भी लग रहे हैं। ग्रामीणों को कोई समस्या न होने दी जाएगी।
एसएल वर्मा, बाढ़ प्रभारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed