फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Funeral procession blocked by parking a tractor on the road; youth beaten up.

Fatehpur News: रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर शवयात्रा रोकी, युवक को पीटा

Thu, 01 Oct 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Funeral procession blocked by parking a tractor on the road; youth beaten up.
फोटो-47-शव के सामने खड़ा ट्रैक्टर। संवाद
खागा। कोतवाली क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा मजरे पुरइन गांव निवासी अभिषेक ने रंजिश में शवयात्रा रोकने और बाद में घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी दादी श्यामकली का निधन हो गया था। दोपहर करीब एक बजे वह परिजन और रिश्तेदारों के साथ शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव के अनूप ने रंजिश के चलते ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता रोक दिया। विरोध करने पर विवाद करने लगा। यूपी 112 को सूचना देने पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद अनूप ने ट्रैक्टर हटाया और शवयात्रा आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे अंतिम संस्कार के बाद वह अन्य लोगों के साथ गांव लौट रहा था। रास्ते में अनूप समेत सात लोगों ने उसे डंडों से घेर लिया और लात-घूंसों व डंडों से पीटा। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। पीड़ित ने घटना का वीडियो भी होने की बात कही है। खागा कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही।

फोटो-47-शव के सामने खड़ा ट्रैक्टर। संवाद

फोटो-47-शव के सामने खड़ा ट्रैक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed