फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraud of Rs 60 thousand on the pretext of Paytm postpaid facility

Fatehpur News: पेटीएम पोस्टपेड सुविधा का झांसा देकर 60 हजार की धोखाधड़ी

Fri, 27 Dec 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 60 thousand on the pretext of Paytm postpaid facility
फतेहपुर। पेटीएम पोस्टपेड सुविधा का झांसा देकर व्यापारी के खाते से 60 हजार की धोखाधड़ी का करीब एक साल बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के सराफा गली निवासी अक्षय कुमार गुप्ता के पेटीएम खाते से 59 हजार 998 रुपये काटे गए हैं। उसे पेटीएम एजेंट की कॉल आई थी। पेटीएम में पोस्टपेड सुविधा चालू करने के लिए ओटीपी मांगी थी। ओटीपी बताने के बाद चार बार में पहले 41 हजार 200 रुपये कट गए। इसके बाद रात 11 बजकर 55 मिनट से 11 बजकर 59 मिनट तक में 19 बार बिना ओटीपी के लेनदेन में 18 हजार 798 रुपये काटे गए। उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पेटीएम कंपनी से भी संपर्क किया। ऑनलाइन शिकायत पर खागा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed