{"_id":"68069c74f2ae4876780ed1b9","slug":"fraud-of-rs-145-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-132674-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विदेश भेजने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विदेश भेजने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी
विज्ञापन
बिंदकी। विदेश भेजने के नाम पर महिला से ठगी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला का आरोप है कि गिरोह के कई सदस्य मिलकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी का धंधा चलाते हैं।
जाफरगंज थानाक्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी शिव देवी पत्नी दिवंगत कमलेश ने बताया कि बिंदकी के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही निवासी रमजान, लंका रोड निवासी एजाज और महाजनी गली निवासी रोहित सोनकर समेत अन्य लोगों का गिरोह है। यह लोगों से विदेश भेजने के नाम पर पैसा लेकर ठगी करते हैं। उसने वर्ष 2022 में बेटे अमित को विदेश भेजने के नाम पर एक लाख 44 हजार 500 रुपये ऑनलाइन दिए थे।
इसके अलावा भी आरोपियों ने कई लोगों से लाखों रुपये ले रखे हैं। आज तक विदेश नहीं भेजा और अब पैसे भी वापस नहीं कर रहे हैं। आरोपियों पैसे मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देते हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर क्राइम एसपी पांडे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)