फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraud of 20 thousand from the state president of Kinnar Sabha

Fatehpur News: किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष से 20 हजार की धोखाधड़ी

Tue, 04 Apr 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 04 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 20 thousand from the state president of Kinnar Sabha
- राजस्थान की गाय कम कीमत पर बेचने का झांसा देकर लिए रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष इकबाल बाई को राजस्थानी गाय बेचने का झांसा देकर 20 हजार रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल को जांच भेजी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी इकबाल बाई किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया कि एक अप्रैल को दोपहर में फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सोनू कुमार जाट और पता राजस्थान प्रांत जयपुर जिले के रामपुरा खाड़ी पंटिया का बताया। राजस्थान की अच्छी नस्ल की दूध देने वाली गाय कम दाम में बेचने का प्रस्ताव रखा। उसे व्हाट्सएप पर गाय की फोटो भेजी। विश्वास दिलाने के लिए उसने अपना आधार कार्ड और कुछ कागजात भेजे। उसने अविनाश कुमार नाम का बैंक खाता नंबर भेजा। उस खाते में इकबाल बाई ने दो बार में 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर उसे गाय भेजने के लिए फोन किया, तो गाय इटावा पहुंचने की जानकारी देकर और रुपये मांगने लगा। उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उसने रुपये वापस मांगे, तभी फोन काट दिया। इसके बाद फोन नहीं उठाया। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed