फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fraud,maurang,dump,fatehpur crime news

फतेहपुर : मौरंग डंप कारोबार के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पे..

Thu, 25 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
fraud,maurang,dump,fatehpur crime news
फतेहपुर। मौरंग खरीद में निवेश का झांसा देकर पिता व पुत्रों ने 25 लाख रुपये हड़प लिए। रकम मांगने पर युवक से मारपीट कर दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बसंतीखेड़ा निवासी महेश कुमार ने पुलिस की दी अर्जी में बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बड़वा निवासी उनके दूर के रिश्तेदार देवदत्त और उसके पुत्र रामशंकर, शंकर लाल, नंचू 10 माह पहले उनके घर आए थे। मौरंग डंप के कारोबार में 25 लाख रुपये लगाने को कहा। कारोबार में होने वाले लाभ के आधे हिस्से के साथ रकम वापस करने की बात कही।
विज्ञापन

महेश कुमार ने रिश्तेदारों को 10 लाख रुपये नगद दे दिया। दो जुलाई से 26 नवंबर 2021 के बीच में रमाशंकर के खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर किए। महेश का आरोप है कि उन लोगों ने व्यवसाय में न तो हिस्सा दिया और न ही रकम वापस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अप्रैल को महेश अपने बेटे और पत्नी के साथ आरोपियों के घर पहुंचा और अपनी रकम वापस मांगी तो गाली-गलौज कर मारपीट की। रुपये दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संजय तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखधड़ी, गबन व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed