{"_id":"6983998f5d01dd25f90c0a84","slug":"fourth-accused-in-farmers-murder-case-surrenders-in-court-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148734-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किसान की हत्या में चौथे आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किसान की हत्या में चौथे आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
फोटो-30-रामप्रकाश उर्फ मद्दू। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। समलैंगिक रिश्तों में बाधा बने किसान रामसुमेर सिंह की हत्या में पुलिस की गिरफ्त से दूर चौथे आरोपी ने बुधवार को अधिवक्ताओं के माध्यम से कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं पांचवां मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से दूर है।
असोथर थाने के टिकर गांव के किसान रामसुमेर सिंह की खेत में गला घोंट दिया था। इसके बाद कातिलों ने गला रेत डाला था। पुलिस ने रामसुमेर सिंह की पत्नी रेनू, मालती और राजू पासवान को गिरफ्तार किया था। रेनू ने महिला मित्र मालती संग 60 हजार में सुपारी देकर पति की हत्या कराई थी।
हत्या में बहरामपुर का रामप्रकाश उर्फ मद्दू और जितेंद्र उर्फ जिद्दी वांछित चल रहे थे। अधिवक्ताओं के जरिये मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष द्वितीय की अदालत में रामप्रकाश ने आत्मसमर्पण किया है। घटना का पांचवां आरोपी जिद्दी पुलिस की पकड़ से दूर है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी ने सरेंडर किया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है।