फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four student scorched parachute balloon bursts

पैराशूट गुब्बारा फटने से चार छात्र झुलसे

Sat, 31 Jan 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 31 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four student scorched parachute balloon bursts

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की छत पर

विज्ञापन
फतेहपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर लगाया गया पैराशूट गुब्बारा शुक्रवार को आग का गोला बन गया। इसकी चपेट में आने से चार छात्र झुलस गए।

छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह गुब्बारे की गैस खत्म होने के बाद उसमें बिजली के तारों का छूना माना जा रहा है। दूसरी तरफ इतनी बड़ी घटना होेने के बाद भी जिले के आला अफसर बेखर रहे।

फतेहपुर महोत्सव की तैयारी को लेकर आईटीआई भवन की छत के किनारे पैराशूट गुब्बारा लगा हुआ था। गुब्बारे की गैस कम हो गई थी। ऐसे में गुब्बारे का ढांचा छत पर ही फैल गया था।

छत के पास से ही बिजली के तार गुजरे हुए थे । शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे अचानक गुब्बारे से बिजली के तार छू गए। इससे गुब्बारा आग का गोला बन गया।

 इस दौरान छत पर धूप सेंक रहे फिटर ट्रेड के छात्र सुमित कुमार पुत्र शिव सिंह, अभिषेक चौरसिया पुत्र मुन्नू चौरसिया, रोहित पुत्र रामसिंह निवासी रेलबाजार, मैकेनिकल ट्रेड के छात्र अरविंद पुत्र कृष्ण कुमार निवासी जयराम नगर झुलस गए। चीख पुकार सुन आईटीआई का अन्य स्टाफ छत पर पहुंचा और झुलसे बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी आला अफसर बेखर रहे। अपर जिलाधिकारी केपी यादव ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। दूसरी तरफ आईटीआई के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कहा कि झुलसे चारों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पैराशूट लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि नीलोफर ने उसमें छेड़छाड़ की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed