फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four people, including a woman, abused the Naib Tehsildar who had come to remove the encroachment.

Fatehpur News: कब्जा हटाने पहुंचे नायब तहसीलदार से महिला समेत चार ने की गाली-गलौज

Thu, 15 Jan 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a woman, abused the Naib Tehsildar who had come to remove the encroachment.
फोटो-13-टीम के सामने कुल्हाड़ी व ईंट लेकर खड़े कब्जाधारक। संवाद
खागा। सरकारी चक मार्ग और नाली पर अवैध कब्जे की शिकायत को संज्ञान में लेकर नायब तहसीलदार, नगर पंचायत की टीम पुलिस बल के साथ मंगलवार शाम पश्चिमी बाईपास पहुंची। टीम ने जैसे ही जेसीबी से कब्जा हटाना शुरू किया तो कब्जाधारक कुल्हाड़ी, ईंट उठाकर नायब तहसीलदार के सामने आ गए और गाली-गलौज करने लगे। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और एक किशोर को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद कब्जा हटाकर नगर पंचायत का मार्ग सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के बेहटापर पलिया बुजुर्ग निवासी अमरनाथ ने 10 जनवरी को खागा कोतवाली में समाधान दिवस में शिकायत कर बताया था कि उनकी पत्नी रूपा देवी के नाम पर खागा से सटे संग्रामपुर सानी में पांच बिस्वा जमीन है।
विज्ञापन

इस जमीन पर पहुंचने के लिए जो चक मार्ग है उस पर संग्रामपुर सानी गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। चक मार्ग पर कांटे, झाड़ी, ईंट-पत्थर रखकर मार्ग बंद कर दिया है। समाधान दिवस में शिकायत को अनसुना किया गया तो अमरनाथ ने शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने 11 जनवरी के अंक में इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान लेकर मंगलवार शाम नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, कानूनगो अरविंद सिंह, लेखपाल दिनेेश सिंह, लेखपाल अनिल, नगर पंचायत की टीम पुलिस बल के साथ चक मार्ग से कब्जा हटाने पहुंची।
जेसीबी से ईंट पत्थर व झाड़ियां हटाई जाने लगी तो कब्जाधारक दो युवक, एक किशोर कुल्हाड़ी और उनकी मां पत्थर लेकर नायब तहसीलदार के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। जबकि मौके पर एक किशोर को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद जेसीबी से मार्ग को साफ कर दिया गया।


नगर पंचायत ने पिलर लगा तारों से चक मार्ग सुरक्षित कर दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों में संग्रामपुर सानी निवासी नीरज व वेद प्रकाश का शांतिभंग में चालान किया गया। एक किशोर को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एसएसआई खागा केके यादव ने बताया कि शांतिभंग में दो युवकों नीरज व वेद प्रकाश का चालान किया गया है।

फोटो-13-टीम के सामने कुल्हाड़ी व ईंट लेकर खड़े कब्जाधारक। संवाद

फोटो-13-टीम के सामने कुल्हाड़ी व ईंट लेकर खड़े कब्जाधारक। संवाद

फोटो-13-टीम के सामने कुल्हाड़ी व ईंट लेकर खड़े कब्जाधारक। संवाद

फोटो-13-टीम के सामने कुल्हाड़ी व ईंट लेकर खड़े कब्जाधारक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed