फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four new health and wellness centers to be built in Khajuha block

फतेहपुरः खजुहा ब्लाक में बनेंगे चार नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Fri, 04 Nov 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four new health and wellness centers to be built in Khajuha block
बसंती खेड़ा गांव में हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का निर्माण कराए जाने के लिए चिन्हित की गई जमीन का सत्? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। खजुहा ब्लाक में चार नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे। जिसके लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। उप स्वास्थ्य केंद्रों की तुलना में वेलनेस सेंटर में अधिक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भवनों के निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के लिए टीम ने चिह्नित की गई जमीन का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

खजुहा ब्लाक के गांव बसंतीखेड़ा, बिलौना, अजमतपुर और भीखमपुर ग्राम सभा के मजरे कसियापुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। एक वेलनेस सेंटर का बजट 30 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस प्रकार खजुहा ब्लाक में एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से कुल चार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे। एक वेलनेस सेंटर का निर्माण 189 वर्ग मीटर क्षेत्र में कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिसके निर्माण कार्य का जिम्मा राज्य निर्माण सहकारी संघ (यूपीआरएनएसएस) को सौंपा गया है। इन हेल्थ एंड वेलनेस में उप स्वास्थ्य केंद्र की तुलना में कई गुना चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जहां मरीजों की साधारण जांचों के अलावा गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों समेत स्वास्थ्य टीम की तैनाती की जाएगी। सभी वेलनेस सेंटर का निर्माण कराए जाने के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिह्नित की गई जमीनों के भौतिक सत्यापन का काम किया। निर्माण कार्य कराए जाने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। यूपीआरएनएसएस के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि भौतिक सत्यापन का काम कर लिया गया है। दस दिनों के अंदर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
एक नजर में
- ब्लॉक- खजुहा
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की संख्या- चार
- गांव के नाम- बसंतीखेड़ा, बिलौना, अजमतपुर, भीखमपुर मजरे कसियापुर
- निर्माण की लागत- एक करोड़ 20 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed