फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four members of the gang who got the truck cut after theft arrested

Fatehpur News: चोरी के बाद ट्रक कटवाने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 07 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four members of the gang who got the truck cut after theft arrested
फतेहपुर। चोरी के बाद कानपुर में ट्रक कटवाने वाले अंतरजनपदीय गैंग के चार सदस्यों को स्वाट और थरियांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया है। पुलिस ने दो कटे ट्रकों की चेचिस और एक ट्रक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि थरियांव थाने के आमापुर हाईवे से असोथर थाने के सेमरी निवासी अनुज कुमार यादव, सदर कोतवाली पक्का तालाब निवासी राजेश दिवाकर, कानपुर के गोपालनगर, नौबस्ता निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ धर्मू, कानपुर के कोहना नसीम रेसीडेंसी निवासी मेराज आलम सिद्दकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी का ट्रक लेकर जाते पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

थरियांव थाने के बिलिंदा कस्बे से अगस्त 2023 में एक खाली ट्रक चोरी हुआ था। विवेचना के दौरान उस ट्रक की तलाश के दौरान आरोपियों काे पकड़ा गया। ट्रक अनुज व राजेश कानपुर चुराकर ले गए थे। कानपुर में धर्मेंद्र के माध्यम से मेराज कबाड़ कारोबारी के पास ट्रक को कटवा दिया था। कानपुर में राजेश ट्रक चालक का काम भी करता है। करीब छह साल पहले राजेश अपनी भी ट्रक फाइनेंस न चुका पाने पर कटवा चुका है। आरोपियों के पास काटे गए दो ट्रकों के चेचिस नंबर भी बरामद हुए हैं। उन्हें भी ट्रेस किया जा रहा है। घटना के खुलासे में थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह, स्वाट प्रभारी विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed