फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four liters of milk distributed among 166 children.

Fatehpur News: 166 बच्चों में बांटा चार लीटर दूध

Thu, 24 Sep 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four liters of milk distributed among 166 children.
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्य ने बुधवार को बहुआ विकास क्षेत्र के चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्हें विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित, शौचालय बंद और गंदगी जैसी कई गंभीर खामियां मिलीं। प्राथमिक विद्यालय चुरयानी में शिक्षामित्र मीना वर्मा अनुपस्थित मिलीं। कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर में सहायक अध्यापक धीरेन्द्र सिंह भी बिना सूचना के अनुपस्थित थे। छात्रों को समाचार पत्र नहीं पढ़ाए जा रहे थे। मिड-डे मील में 166 बच्चों के लिए केवल चार लीटर दूध मंगाया गया था, और एक विद्यालय में भोजन में कीड़े भी मिले। निपुण पोस्टर गायब थे, हैंडवॉश यूनिट खराब थी और परिसर में आवारा कुत्ते घूमते मिले। बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापकों से सात दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। सुधार न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed