फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four injured in separate road accidents

Fatehpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल

Sat, 25 Oct 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four injured in separate road accidents
फतेहपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। राधानगर थाना क्षेत्र के खंभापुर निवासी मोहम्मद साबिर की पत्नी शहजादी ई-रिक्शे पर बैठकर जिला अस्पताल इलाज कराने आ रहीं थीं। ई-रिक्शा जिला अस्पताल के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वह घायल हो गईं। असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव निवासी शिव बालक साइकिल से पीएसी लाइन की ओर जा रहा था। खंभापुर के पास लोडर की टक्कर से घायल हो गया। मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी गगन सिंह बाइक से शहर आ रहा था। लखनऊ बाईपास के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया। असोथर थाने के झब्बापुर गांव निवासी रविराज राजपूत बाइक से शहर आ रहा था। गांव से कुछ दूर मवेशी से टकराने में घायल हो गए।
विज्ञापन




नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल
खागा कोतवाली के कमलाखेर निवासी बबलू (45) की विजयीपुर में खाद की दुकान है। वह शनिवार को दुकान आ रहे थे। किशनपुर शिवपुर मोड़ के पास बाइक के सामने अचानक नीलगाय आने से टकरा गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हरदों सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में उसका हाथ फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed