फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur businessman murder case, Police arrested four including wife, historysheeters had executed the murder

फतेहपुर कारोबारी हत्याकांड: मुंबई से ही प्लान बनाकर आई थी पूनम, हिस्ट्रीशीटरों ने दिया था वारदात को अंजाम

Fri, 03 Feb 2023 01:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2023 01:00 PM IST
सार

बिंदकी थाना क्षेत्र में कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत चार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पत्नी पूनम ने बताया कि वो मुंबई से ही हत्या का प्लान बनाकर आई थी। इसके बाद हिस्ट्रीशीटरों ने गैंग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Fatehpur businessman murder case, Police arrested four including wife, historysheeters had executed the murder
फतेहपुर कारोबारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के धागा कारोबारी हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार को जेल भेजा है। महिला ने पति की हत्या का तानाबाना मुंबई में बुन लिया था। पुलिस ने मामले में चार लोगों को फरार घोषित किया है। पुलिस लाइन में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महाजनी मोहल्ला निवासी अमित गुप्ता हत्याकांड का एसपी राजेश कुमार सिंह ने खुलासा किया है।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कारोबारी की हत्या 29 जनवरी की रात की गई थी। मामले में कारोबारी की पत्नी पूनम गुप्ता, हिस्ट्रीशीटर औंग थाना क्षेत्र के अंकित सिंह उर्फ शेरा सिंह, दुर्गांगंज निवासी अंशुल पासवान, कानपुर बर्रा हरदेवनगर निवासी केशव गुप्ता को गिरफ्तार किया है। कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र के राम खेलावन कुशवाहा और लोडर मालिक अविनाश यादव, औंग के मोहित, हिस्ट्रीशीटर शीलू पासवान सगे भाइयों को फरार घोषित किया है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक सात माह पहले पूनम का पति से किसी अन्य महिला से प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर विवाद हो गया था। वह मुंबई से बहनोई राम खेलावन के घर आई थी। इस मामले को लेकर पंचायत बैठी, जिसमें अविनाश यादव भी शामिल हुआ। तभी पूनम और अविनाश की मित्रता हो गई। इधर, पति को भी पूनम की मित्रता के बारे में पता लग चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने 26 जनवरी को बिंदकी आया। तभी पूनम ने मुंबई से पति की हत्या की प्रेमी से मोबाइल पर योजना बना डाली। सात लाख रुपये में हत्या की बात तय हुई। प्लान के तहत 29 जनवरी को पूनम बच्चों के साथ घर आ गई। घटना की रात अविनाश और केशव अपाचे बाइक से रेकी को पहुंचे। बाकी सदस्य अविनाश की लोडर से बाद में पहुंचे।

पूनम ने रात को दरवाजा खोलकर सभी को अंदर किया। हिस्ट्रीशीटर ने लोहे की रॉड से अमित के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। नुकीली चीज से गर्दन पर शीलू ने प्रहार किया। कुछ लोग भाग निकले। करीब एक घंटे तक कमरे में अविनाश मौजूद रहा। इसके बाद पूनम ने खुद को बंधक बनाकर पति की हत्या व लूट का नाटक रचा।

पूनम से पूछताछ के बाद सारा मामला खुल सका। एसपी ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बिंदकी कोतवाली और सर्विलांस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा, तीन मोबाइल, रॉड, दो बाइक, लोडर बरामद किया है। आरोपी अंकित उर्फ शेरा पर 14 मुकदमे, कानपुर के केशव गुप्ता के खिलाफ चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं।

चोरी का भी आरोपियों से खुलासा
हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 23 दिसंबर को 15 लाख की हुई चोरी का खुलासा किया है। औंग थाना क्षेत्र के गढ़ीकीचकपुर निवासी वायुसैनिक अभिमन्यु सिंह के घर से जेवरात और सामान चोरी हुआ था। पुलिस ने चोरी में एलईडी टीवी, कैमरा, लैपटॉप और 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि चोरी में हिस्ट्रीशीटर अंकित सिंह उर्फ शेरा सिंह, अंशुल पासवान, केशव गुप्ता, अविनाश यादव, मोहित, शीलू शामिल रहे हैं।

अनाथ से हो गए पूनम-अमित के बच्चे
एक दशक पहले एक दूसरे के लिए मर मिटने की कसम खाकर प्रेम विवाह रचाने वाले अमित और पूनम के रिश्ते इतने भयावह हो जाएंगे, यह किसी ने नहीं सोचा था। बिंदकी के अमित गुप्ता ने करोड़ों की संपत्ति मुंबई में बनाई। वह अब पैतृक गांव में आना चाहता था। यहां से लगाव को देखकर पूनम पति अमित के चरित्र पर संदेह करने लगी।

40 लाख का फ्लैट बेचकर बिंदकी में घर बनवाने से पूनम के होश ही उड़ गए थे। उसे लगा सारी संपत्ति अमित अपनी मां, विधवा बहन, बहन के बच्चों और प्रेमिका पर लुटा देगा। हालात यह पैदा हो गए कि पूनम ने पति को मरवा डाला। पिता का साया छिनने और मां के जेल जाने के बाद उनके बच्चों अर्पित (10) और परी (8) का अनाथों जैसा हाल हो गया है।

शीलू के लिए पुलिस टीम रवाना
बिंदकी पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए सोमवार रात कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र के अरंजझामी गांव में दबिश दी थी। पुलिस के हाथ शेरा लगा था। मौके से शीलू पासवान भाग निकला था। पुलिस को चकमा देने के लिए शीलू पासवान अरंजझामी के पड़ोसी गांव पसियापुर में पूरी रात मेगा हाईटेंशन लाइन के टावर पर लटका रहा।

वहीं आसपास पुलिस तलाश करती रही। वह टावर पर चढ़े हुए पुलिस को देखता रहा, लेकिन पुलिस उसे नहीं देख पाई। ठंड में हालत बिगड़ने के बाद उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि टीम उसकी तलाश में रवाना की गई है। बता दें हिस्ट्रीशीट शीलू और मोहित सगे भाई हैं। उनका ननिहाल अरंजझामी गांव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed