फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four, including a woman, injured in road accidents.

Fatehpur News: सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल

Mon, 27 Apr 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four, including a woman, injured in road accidents.
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में रविवार को महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जाफरगंज थाना क्षेत्र के मौहारी गांव निवासी सुभानी देवर नितिन के साथ मायके बाइक से जा रही थीं। थाना क्षेत्र के ही गढ़ी के पास बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गांव निवासी अमर सिंह गांव के ही हनुमंत सिंह के साथ थरियांव कस्बा से निमंत्रण पर गए थे। समारोह स्थल के पास अमर सिंह पैदल घूम रहे थे। कार की टक्कर से वह घायल हो गए। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मटियारा गांव के विनोद कुमार बाइक से शहर आ रहा था। लखनऊ बाईपास पर ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह निवासी मोहन लाल यादव दूध विक्रेता हैं। शहर से दूध देकर घर लौटते समय राधानगर थाना क्षेत्र के सैयद बाबा चौराहा के पास चार पहिया की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे में घायल ट्रक खलासी की मौत

फतेहपुर। टायर चेक करते समय बाइक सवार की टक्कर से घायल ट्रक के खलासी की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। झारखंड प्रांत के कोडरमा जिले के लोहासिकर निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि वह एक ट्रक का मालिक हैं। 18 अप्रैल को चालक सिकेंद्र व खलासी मुन्ना झारखंड के गिरिडीह से चारकोल लादकर मध्य प्रदेश के नगदा जा रहे थे। खागा के पास ट्रक खड़ा कर खलासी टायर चेक करने लगा। एक बाइक सवार ने खलासी को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी मुनिया देवी खागा कोतवाली प्राथमिकी दर्ज कराने गईं। प्राथमिकी न लिखे जाने पर उन्होंने ई-मेल के जरिये एसपी से शिकायत की है। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed