फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four ganja smugglers riding a van were caught by the police, they will be accused of being gangsters.

Fatehpur News: वैन सवार चार गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, लगेगा गैंगस्टर

Wed, 08 Jan 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four ganja smugglers riding a van were caught by the police, they will be accused of being gangsters.
कोतवाली में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : कोतवाली में पकड़े गए आरोपी।
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने चार गांजा तस्करों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब चार किलो गांजा, एक तमंचा, कार बरामद किया है। पुलिस ने कार एमवी एक्ट के तहत सीज की है।
विज्ञापन

कोतवाल तारकेश्वर राय और एआरटीओ चौकी इंचार्ज अनीश शुक्ला ने चेकिंग के दौरान सनगांव पुल के पास कार सवार कानपुर के नरवल थाने के हृदयखेड़ा निवासी गुड्डू सविता, कानपुर देहात रसूलाबाद थाने के पहाड़पुर निवासी मोहित कुमार तिवारी, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ निवासी गोलू गुप्ता, सदर कोतवाली के सनगांव निवासी आयुष कुमार सविता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी गोलू गुप्ता काफी समय से कानपुर के रामादेवी में रहता है। गोलू गुप्ता ओडिशा प्रांत से गांजे की खेप लेकर आता है। यहां पर फुटकर में सप्लाई करता है। आरोपी गोलू गुप्ता पहले भी मलवां, कल्याणपुर और औंग थाने से चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed