फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four doctors and nine health personnel absent

चार डाक्टर और नौ स्वास्थ्य कर्मी नदारद

Sun, 28 Jun 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर। Updated Sun, 28 Jun 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four doctors and nine health personnel absent

जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  चार डाक्टर और नौ कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी के वेतन रोक ने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां पर डा. संजय कुमार, फारूकी सिद्दीकी, डा. अरविंद, डा.ज्योति द्विवेदी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सीएमओ पर नाराजगी जताई और नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करें।
विज्ञापन


कहा कि डाक्टरों का अनुपस्थित रहना इस बाद को प्रदर्शित करता है कि सीएमओ नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे हैं।  उन्होंने प्रसव केंद्र, आकस्मिक कक्ष, वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी बिंदकी में चिकित्साकर्मियों की पिटाई के विरोध में हड़ताल पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रही। धरने पर बैठे कर्मचारियों और तालाबंदी को देख सैकड़ों मरीजों को लौटना पड़ा। स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने के लिए अधिकारियों के सारे प्रयास नाकाम रहे।
उधर, पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, जिसमें एक आरोपी की आरामशीन को सीज किया गया है। मंगलवार को सीएचसी में हुए बवाल पर सीएचसी के घायल कर्मचारी अशोक विश्वकर्मा की ओर से भाकियू राष्ट्रवादी के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र द्विवेदी, कुंती देवी निवासी मदोकीपुर थाना कल्यानपुर, जिलाध्यक्ष पुन्नू शुक्ला निवासी शहबाजपुर कोतवाली बिंदकी व अन्य 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी भाकियू नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े सीएचसी के कर्मचारियों ने तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। इससे पांच दिन से यहां की स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं।


मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने व आश्वासन के बावजूद कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।

उधर, जिले के अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाल बिंदकी केके यादव ने किसान नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानाें में छापेमारी की। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उसकी आरा मशीन को सीज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed