फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four days before Variksha, the girl committed suicide

Fatehpur News: वरीक्षा से चार दिन पहले युवती ने जान दी

Sun, 03 Dec 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four days before Variksha, the girl committed suicide
खागा(फतेहपुर)। वरीक्षा के चार दिन पहले मंगेतर के अचानक शादी रोकने से क्षुब्ध युवती ने शुक्रवार को जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर के टेनी गांव निवासी सियाराम पासवान किसान हैं। उनकी पुत्री संगीता देवी (23) की हथगाम थाने के सिठौरा गांव के युवक से शादी तय हुई थी। पांच दिसंबर को वरीक्षा होनी थी। शुक्रवार को परिजन खेत गए थे। अचानक पड़ोसियों ने संगीता की चीख सुनाई दी। पड़ोसी घर पहुंचे। उसकी मांग में सिंदूर भरा था और पास में ही कीटनाशक की खाली डिब्बी पड़ी थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के चचेरे भाई संदीप पासवान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सिठौरा गांव का युवक बहन से मिलने पहुंचा था। उसने बहन से बोला कि अभी उसे अपनी बहन की शादी करनी है। बहन की शादी के बाद ही उसके साथ ब्याह करेगा। विश्वास दिलाने के लिए बहन की मांग में सिंदूर भी भरकर चला गया। इससे आहत होकर बहन ने आत्महत्या की है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका की शादी तय हो चुकी थी। वह शादी से खुश नहीं थी। तभी ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed