फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four arrested for giving location of vehicles loaded with minerals, two cars seized

Fatehpur News: खनिज लदे वाहनों की लोकेशन देने में चार गिरफ्तार, दो कार सीज

Fri, 15 Nov 2024 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for giving location of vehicles loaded with minerals, two cars seized
फतेहपुर। ओवरलोड मौरंग व गिट्टी के वाहनों को अधिकारियों की नजरों से बचाकर जिले से बाहर निकलवाने वाले चार लोगों को पुलिस व खनिज टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। उनकी दो कार खनिज एक्ट के तहत सीज की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के एसआई धीरज जायसवाल और खनिज निरीक्षक दीपेंद्र कुमार राजभर की संयुक्त टीम ने वाहनों के आगे-पीछे चलकर लोकेशन देने वाले आशीष कुमार सोनकर निवासी असनी, मिथुन सिंह निवासी चांदपुर थाना हुसैनगंज, अखिलेश सिंह निवासी अंबरा थाना लालगंज जिला रायबरेली, कपिल देव तिवारी निवासी गैगांसों थाना सरैनी जिला रायबबरेली को शहर हाईवे से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओवरलोड मौरंग, गिट्टी लदे वाहनों को जिले की सीमा से पास कराने के लिए प्रति गाड़ी 500 रुपये लेते हैं। यह लोग एआरटीओ, प्रवर्तन दल, खनिज अधिकारियों के आवासों के आसपास चक्कर लगाते रहते हैं। अधिकारियों के बाहर निकलते ही ट्रक चालकों को लोकेशन देते हैं। चालक अलर्ट हो जाते हैं। लोकेशन देने के लिए यह लोग पूरी रात चार पहिया वाहनों से हाईवे पर रहते हैं। इनके दो चार पहिया वाहन खनिज एक्ट व एमवी एक्ट के तहत सीज किए गए हैं।
विज्ञापन


ओवरलोड खनिज वाहनों को पास कराने के नाम पर वसूली का जिम्मा रायबरेली का एक गैंग लिए है। पहले भी हुसैनगंज का एक युवक पकड़ा जा चुका है। गैंग के करीब 10 से 15 सदस्य जिले के बांदा सीमा से रायबरेली सीमा तक मुस्तैद रहते हैं। इनके पास लग्जरी वाहन होते हैं। गैंग के सदस्य विभिन्न स्थानों व अधिकारियों के आवासों के आसपास ही मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों का पास कराने का खेल हर साल मौरंग खनन के महीनों में शुरू होता है। हजारों की संख्या में हाईवे पर चलने वाले ट्रकों को पास कराने के लिए कई गैंग भी सक्रिय होते हैं। इन दिनों सक्रिय रायबरेली के गैंग करीब एक करोड़ की वसूली करता है। इसमें पुलिस का भी बड़ा हिस्सा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed