{"_id":"57fe845c4f1c1bd87528f523","slug":"former-principal-slip-by-train-including-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर पूर्व प्रधानाचार्य समेत तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर पूर्व प्रधानाचार्य समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पूर्व प्रिंसपल के गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शहर के देवीगंज अंबेडकर नगर निवासी बेनी माधव (70) सोनबरसा इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य थे। वह सुबह टहलने घर से स्टेशन जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते वक्त अप लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस और इलाकाई लोग पहुंचे। शव की पहचान कर परिजनों को खबर दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों का शव देखते ही कोहराम मच गया। उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के नक्सारा गांव निवासी किशन का बेटा राजकुमार उर्फ लाल (25) चित्रकूट में जेसीबी चलाने का काम करता था। खागा रेलवे स्टेशन पर चित्रकूट जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचा था। स्टेशन के आउटर पर ट्रैक पार करते वक्त डाउन लाइन पर कालका ट्रेन की चपेट में आ गया।
हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। इधर, औंग प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के गुधरौली गांव निवासी जयकरन सिंह की पत्नी शरुणा सिंह (65) बुधवार भोर पहर घर से चली गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक किनारे रेलवे की डाउन लाइन पर खंभा नंबर 977 के पास ट्रेन के इंतजार में खड़ी देखी गई। मालगाड़ी आने पर ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, वृद्धा का बेटा बबलू खोजबीन करते हुए पहुंचा। बबलू ने बताया कि उसके पिता कानपुर के बाकरगंज बाजार मालिक के यहां मुनीम हैं। मां मानसिक तनाव में रहती थीं। इसी वजह से मां ने आत्महत्या की है