फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Former MPs going to Sonbhadra arrested by police

प्रियंका गांधी पर कार्रवाई के खिलाफ भड़क उठे कांग्रेसी, सोनभद्र जा रहे पूर्व सांसद को पुलिस ने रोका

Sun, 21 Jul 2019 12:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Jul 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Former MPs going to Sonbhadra arrested by police
पूर्व सांसद राकेश सचान को गिरफ्तार करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर मे प्रियंका गांधी पर कार्रवाई के खिलाफ सोनभद्र कूच कर रहे पूर्व सांसद राकेश सचान व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी को पुलिस ने कटोघन टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार कर लिया। चार घंटे की हिरासत के बाद उन पर शांतिभंग की कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


बाद में एसडीएम ने जमानत पर छोड़ दिया। पूर्व सांसद राकेश सचान जनपद के नेताओं के साथ प्रियंका गांधी से मिलने के लिए निकले थे। इसकी भनक जैसे ही जिला पुलिस को मिली तो टीमें सतर्क हो गई और उन्हें रोकने के लिए पुलिस दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

 

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीपाल यादव ने अपनी टीम के साथ पूर्व सांसद राकेश सचान व उनके करीब तीन दर्जन कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं को कटोघन टोला प्लाजा पर रोका और गिरफ्तार कर खागा गेस्ट हाउस ले आए। करीब चार घंटे हिरासत में रखने के बाद छह लोगों पर कार्रवाई कर रिहा कर दिया गया।

पूर्व सांसद के साथ, कांग्रेसी नेता अजय अवस्थी, हिमांशु, अरविंद, राघवेंद्र, प्रकाश पांडेय, दिनेश तिवारी, अन्नू कटियार, महमूद अहमद, मुन्ना राईन आदि रहे। उधर, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर पार्टी कार्यालय में शोकसभा की गई।  

 

कांग्रेसियों को कार्यालय से उठा ले गई पुलिस
सोनभद्र प्रकरण में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के समर्थन में एकजुट हुए कांग्रेसियों को पुलिस उनके कार्यालय से उठा ले गई। दरअसल प्रशासन को पहले से सूचना थी कि प्रियंका के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के  नेता कलक्ट्रेट का घेराव और प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी में हैं। इससे पहले कांग्रेसी नेता कुछ कर पाते सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम बुलेट चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच गई।

जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा समेत तकरीबन 55 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी कांग्रेसी नेताओं को पुलिस लाइन ले गई। जहां उन्हें दोपहर बारह बजे से शाम को पांच बजे तक बैठाए रखा गया। डीएम और जिलाध्यक्ष के बीच हुई वार्ता के क्रम में डीएम के आदेश पर पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को बिना जमानत मुचलका भराए ही छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed