{"_id":"5eceaef08ebc3e902a3e15ea","slug":"former-block-chief-of-haswa-found-dead-along-the-pond-in-fatehpur-fatehpur-news-knp562356195","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः तालाब किनारे मृत मिले हसवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः तालाब किनारे मृत मिले हसवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख
विज्ञापन
घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। खेलदार मोहल्ला निवासी हसवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश पासवान बुधवार को तालाब किनारे मृत पाए गये। सुबह पड़ोस की महिला ने शव को देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
राकेश पासवान (50) ने 1995 में चुनाव जीतकर हसवा ब्लाक प्रमुख पद प्राप्त किया था। पत्नी छेद्दी ने बताया कि पति रात में खेत से वापस आए थे। घर के पीछे मच्छरदानी लगाकर चारपाई में सो गए थे। सुबह पड़ोस की औरत ने बताया कि घर के पीछे तालाब में कोई मृत पड़ा है। जाकर देखा तो पति की लाश थी। गले और कंधे में चोट के निशान भी दिखे। साथ ही मच्छरदानी व बिस्तर भी अस्त-व्यस्त था। ऐसे में उन्हें हत्या का शक है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख के दो बेटे राजेश व आशु हैं। चार बेटी रेखा, सिलम, गीता, पूनम हैं। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। राजेश की एक बेटी और एक बेटा है। परिजनों में चर्चा रही कि हत्या या तो चारपाई में की गई या हत्या कर तालाब में फेंक दिया गया है। तालाब में शव उल्टा पड़ा पाया गया है। परिजन गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थरियांव पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विनोद गौतम का कहना है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख शराब अधिक पीते थे। संभव है तालाब में गिर जाने से मौत हो गई हो। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी।