फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   for separate bundelkhand blood written latter send

21वीं बार खून से पत्र लिखकर बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग

Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
for separate bundelkhand blood written latter send
खागा। काकोरी कांड क्रांति दिवस के मौके पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की सोमवार को अमर शहीद दरियाव सिंह स्मारक समिति पर बैठक हुई। पहले सदस्यों ने शहीदों को नमन करके पुष्प अर्पित किए। फिर बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए 21वीं बार पत्र लिखा। पत्र प्रधानमंत्री को भेजा गया है।
विज्ञापन

बीआरएस समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह व बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के जनक स्व. शंकर लाल महरोत्रा को नमन किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने खून निकालकर प्रधानमंत्री को 21वीं बार पत्र लिखा। इसमें बुंदेलखंड को राज्य बनाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने पत्र में बक्सवाहा जंगल सहित बुंदेलखंड की अन्य धरोहरों को बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कहा कि नौ अगस्त को महात्मा गांधी द्वारा 1942 में अंग्रेजों के विरोध में भारत छोड़ों आंदोलन शुरू किया गया था। इसी दिन क्रांतिकारियों ने काकोरी में सरकारी खजाना लूटकर अंग्रेजी हुकूमत को अपनी ताकत दिखाई थी। खागा चेयरमैन गीता सिंह, भाजपा नेता रामगोपाल सिंह व ईओ लालचंद्र मौर्य भी वहां पहुंचे और क्रांतिकारियों को नमन करके पुष्प माला अर्पित की। इस मौके पर देवव्रत त्रिपाठी, रिशू केशरवानी, सुशील अवस्थी, ओमी मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, संतोष केशरवानी, सूरज सिंह, अवधेश मिश्रा, जनार्दन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed