फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   for different reasons three people committed suicide

बेरोजगारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
for different reasons three people committed suicide
खागा। बेरोजगारी की परेशान एक युवक ने मंगलवार रात खुदकुशी कर ली। उसका शव नलकूप के बरामदे में रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बेरोजगारी की बात लिखी है।
विज्ञापन

कोतवाली खागा क्षेत्र के काही गांव निवासी धीरेंद्र (19) पुत्र मिथलेश कुमार, काम की तलाश में कुछ दिनों पहले गुजरात गया था। करीब छह दिन पहले वह घर लौट आया और स्थानीय स्तर पर काम की तलाश में भटक रहा था। घर में पिता, मां, दो बड़े भाई व एक बहन है। पिता खेती करते हैं। मंगलवार शाम धीरेंद्र बिना कुछ बताए घर से निकला और देर रात तक नहीं आया। परिजनों ने लोगों से उसके बारे में पूछा लेकिन लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

गांव के बाहर धीरेंद्र के दादा का नलकूप है। कुछ लोग सुबह करीब सात बजे वहां पहुंचे तो नलकूप के बरामदे में धीरेंद्र का रस्सी से लटका हुआ शव मिला। यह देख लोगों ने उसके घर में सूचना दी तो परिजन पहुंचे। सूचना पर एसआई राजेंद्र यादव पहुंचे और जांच की। धीरेंद्र की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि वह कुछ काम
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं कर पा रहा है और इसी कारण वह पैसा नहीं कमा पा रहा है। ऐसे में वह अपनी मर्जी से जाने दे रहा है। उसने लिखा कि उसके माता-पिता को कोई परेशान न करे और अंतिम में उसने माता-पिता से इस कदम के लिए क्षमा भी मांगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि काम नहीं कर पाने के कारण धीरेंद्र परेशान था। इसका जिक्र उसने सुसाइड नोट में किया है।
खागा। कस्बे के नई बाजार मध्य मोहल्ला निवासी रामआसरे राजगीर है। उनके पुत्र कुंदन (18) ने बुधवार सुबह किसी कारण के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन जब सुबह उठे तो घर के एक कमरे में उसका शव छत से लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)

खागा। खागा रेलवे स्टेशन मास्टर की ओर से बुधवार की सुबह पुलिस को खबर दी गई कि तिलकापुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर एसएसआई कोतवाली बृजेश यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान स्वामी प्रसाद (40) निवासी सुजानीपुर के रूप में हुई। उनकी पत्नी व बच्चे भी वहां पर आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया था। भाई ओमप्रकाश की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएसआई बृजेश यादव ने बताया घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ऐसा माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद ने खुदकुशी की है। हालांकि परिजनों द्वारा कुछ नहीं बताया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed