{"_id":"60f324958ebc3e6d57094e36","slug":"food-dept-took-sample-of-musterd-oil-fatehpur-news-knp6408554112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सरसों के तेल और एक राइस प्रान ऑयल का भेजा नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सरसों के तेल और एक राइस प्रान ऑयल का भेजा नमूना
विज्ञापन
बहुआ। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी का काम जोरों पर है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खाद्य तेलों में मिलावट की जा रही है। बिंदकी व कानपुर से व्यापारी मिलावटी तेल लाते हैं। तेल कस्बे में कारखानों व दुकानों से बेचा जाता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बहुआ में दीपक गुप्ता और बिंदकी अभिरल गुप्ता के यहां छापेमारी करके दो सरसों के तेल और एक राइस प्रान आयल का नमूना जांच को भेजा।
बता दें कि कस्बा बाजार में शुक्रवार रात एसडीएम प्रमोद झा व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 41 कैन में करीब 15 सौ लीटर मिलावटी सरसों का तेल पकड़ा गया है। इसकी बाजार में ढाई लाख रुपये के आसपास कीमत है। मिलावटी तेल को जब्त
करके खाद्य विभाग की टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी दुकानदार मौके से फरार हो गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने बताया कि दीपक गुप्ता के यहां से एक सरसों के तेल का नमूना लिया गया है। बिदंकी में अभिरल गुप्ता के यहां से एक सरसों और एक राइस प्रान ऑयल का नमूना लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीएचसी प्रभारी डॉ. सत्यम गुप्ता ने बताया की मिलावटी खाद्य तेल से बना भोजन खाने के बाद एसिडिटी की शिकायत होती है। पेट फूलने की समस्या आम हो जाती है। आंत, फेफड़े व हार्ड में समस्या होने लगती है। धमनियों में चिकनाई जम जाने से तमाम प्रकार की बीमारियां पैदा हो जाती है।