फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Flood threat looms again in Aung, villagers of 12 villages are scared

Fatehpur News: औंग में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, 12 गांवों के ग्रामीण सहमे

Thu, 04 Sep 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Flood threat looms again in Aung, villagers of 12 villages are scared
फोटो-33-सदनहा मार्ग में भरा बाढ़ का पानी। संवाद
औंग (फतेहपुर)। गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। इससे मलवां ब्लॉक के औंग क्षेत्र के करीब 12 गांवों में बाढ़ का खतरा फिर से मंडराने लगा है।
विज्ञापन

खासकर आशापुर, अभयपुर, संदनहा, बड़ा खेड़ा और बसंत का डेरा जैसे निचले इलाकों में पानी घरों और रास्तों तक पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों को पलायन की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान 100.86 मीटर के करीब 100.82 मीटर तक पहुंच गया। रात में इसके और बढ़ने की संभावना जताई गई है। संदनहा गांव के पास स्थित श्मशान घाट और बसंत के डेरा में पानी घुसने की पुष्टि ग्रामीणों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी फार्म और संदनहा गांवों को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पानी में डूब चुके हैं। इससे आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। किसान जो हाल ही में राहत शिविरों से लौटकर खेती की तैयारी में जुटे थे। अब दोबारा फसल बर्बादी और पलायन की स्थिति का सामना कर रहे हैं।
बिंदकी फार्म निवासी अचल बहादुर, मदारपुर निवासी परशुराम निषाद और दरियापुर निवासी रामचंद्र निषाद ने बताया कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
सदनहा नई बस्ती निवासी राजाराम निषाद ने बताया कि पिछली बाढ़ में फसल पूरी तरह से डूब चुकी थी। अब धान की बची-खुची फसल भी खतरे में है। वर्षों से कच्चे मकान में रहने के बावजूद उन्हें अब तक सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिला।

बसंत निषाद ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हर साल बाढ़ झेलने के बावजूद राहत और पुनर्वास की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। उधर, राजस्व निरीक्षक शुभम सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ जरूर रहा है, लेकिन अभी खतरे के निशान से नीचे है। स्थिति नियंत्रण में है।

यदि दोबारा बाढ़ आती है तो इसके लिए पहले से ही पूरी तरह से तैयारी की जा रही है। प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
अचलेश सिंह, तहसीलदार बिंदकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed