{"_id":"5f2c49008ebc3ea005513db5","slug":"flood-situation-in-fathpur-fatehpur-news-knp5754263128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से निपटने के किए गए इंतजाम, 10 चौकिया स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से निपटने के किए गए इंतजाम, 10 चौकिया स्थापित
विज्ञापन
खागा में तहसील प्रशासन ने यमुना और गंगा नदियों की बाढ़ से बचाव के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। यमुना किनारे के आधा दर्जन और गंगा किनारे के चार गांवों में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं । ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों, कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि दोनों नदियों से किनारे के बाढ़ से प्रभावित होने वाले करीब 59 गांव चिह्नित किए गए हैं। इन गांवों को बाढ़ से बचाने और निपटने के लिए 10 बाढ़ चौकियां बनाई गईं हैं। गंगा के किनारे गांव कोतला में प्राइमरी स्कूल, नौबस्ता में पंचायत भवन ,रसूलपुर भंडरा के गड़रिया पुरवा के स्कूल में बाढ़ चौकी बनाई गई है।
वहीं यमुना के किनारे गुरवल, किशनपुर, गढ़ा, कोट ,दामपुर ,ऐरई के स्कूलों में चौकियां स्थापित की गई हैं। गढ़ा में नायब तहसीलदार को प्रभारी बनाया गया है। वहीं अन्य चौकियों में बीडीओ और सहायक विकास अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
सहयोग में कर्मचारियों को लगाया गया है। तहसीलदार ने बताया कि 47 नाव अधिकृत की गई हैं, 275 वाटर कंटेनर, 55 सेफ्टी हेलमेट, 55 फायर एक्स टिग्युसर, 55 बोर्ड लेवल स्ट्रेचर, 55 मेगा फोन, दो जोड़ा लाइफ वायल, दो जोड़ी लाइफ बेल्ट का इंतजाम कर लिया गया है।