फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five-year-old Arya won everyone's hearts with Sanskrit mantras.

Fatehpur News: पांच साल की आर्या ने संस्कृत मंत्रों से जीता सबका दिल

Fri, 25 Sep 2026 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old Arya won everyone's hearts with Sanskrit mantras.
फोटो-24-जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की गोद में आर्या। स्रोत: परिजन
किशनपुर। कस्बे की पांच वर्षीय आर्या अग्रवाल अपनी संस्कृत प्रतिभा से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। आर्या वैदिक मंत्रों के साथ गणेश स्तुति, शिव तांडव और संस्कृत श्लोकों का आत्मविश्वास से उच्चारण करती हैं।
विज्ञापन

उनकी प्रस्तुति में मंत्रों का शुद्ध उच्चारण और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव साफ नजर आता है। इसी प्रतिभा के चलते दिव्या टीवी ने उन्हें लाइव कार्यक्रम के लिए चयनित किया है। भारतीय संस्कृति फाउंडेशन के तहत आयोजित संस्कृति कलारंग कार्यक्रम में आर्या अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, संगीत, नृत्य, भक्ति और कला समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने भी आर्या की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने आर्या को गोद में लेकर शुभकामनाएं दीं और इतनी कम उम्र में संस्कृत मंत्रों की प्रस्तुति को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि आर्या कम उम्र से ही संस्कृत मंत्रों और भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में रुचि लेती हैं। उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आर्या का नाम उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए भेजने की भी तैयारी है।

फोटो-24-जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की गोद में आर्या। स्रोत: परिजन

फोटो-24-जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की गोद में आर्या। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed