फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five tanks will provide relief from water shortage

Fatehpur News: पांच टंकियां दिलाएगी पानी की किल्लत से राहत

Tue, 28 Feb 2023 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Feb 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Five tanks will provide relief from water shortage
खागा (फतेहपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्लों की पानी की समस्या को खत्म करने के लिए पांच नई पानी टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से एक करोड़ 91 लाख 55 हजार रुपये की मंजूरी हुई है, जिसमें 48 लाख रुपये पहली किस्त के तौर पर नगर पंचायत को दे दी गई है।
विज्ञापन

खागा नगर पंचायत में अभी तक 18 वार्ड थे। नए परिसीमन के बाद तीन वार्ड और बढ़ा दिए गए हैं। अब नगर पंचायत में 21 वार्ड और 35 हजार की आबादी है। लोगों को पानी की किल्लत को देखते पांच टंकी लगाने के लिए नगर पंचायत को मंजूरी मिली है। इसके लिए नगर के रामनगर, कुटीपर, नई बाजार, मुसवापर, रेलवे क्रासिंग पार बेलहापर मोहल्ले में पानी टंकी लगाई जाएगी। बता दें कि इस समय नगर पंचायत में 3487 पानी के कनेक्शन हैं, जबकि मकानों की संख्या 8064 है।
विज्ञापन

..................
अभी संचालित पानी टंकी व क्षमता
नगर पंचायत परिसर-
30000 लीटर
गांधी पार्क-
60000 लीटर
राजपूत नगर-
20000 लीटर
बैरागी पुरवा-
20000 लीटर
कटखेरवा-
20000 लीटर
सोलर पैनल से चल रहीं दो टंकिया खागा। नगर पंचायत क्षेत्र के राजपूत नगर व कटखेरवा में बनी पानी की टंकियों का संचालन सौर ऊर्जा के जरिए किया जाता है। दोनों जगहों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिससे ऊर्जा प्राप्त कर पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से हर मोहल्ले में पानी आपूर्ति की योजना है। इसी क्रम में पांच टंकियों का निर्माण प्रस्तावित है। मुसवापर में पाइप लाइन का विस्तार चल रहा है और इस साल रिकार्ड 500 नए कनेक्शन भी किए गए हैं।- लालचंद्र मौर्य, ईओ नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed