फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five killed in truck and inova on highway, five

हाईवे पर ट्रक व इनोवा में भिड़ंत, पांच की मौत

Thu, 29 Jun 2017 11:53 PM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Five killed in truck and inova on highway, five
क्षतिग्रस्त इनोवा कार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

फतेहपुर। बिहार से दुल्हन की विदाई कराकर ग्वालियर लौट रहा परिवार बुधवार देर रात हादसे का शिकार हो गया। नेशनल हाईवे पर थरियांव के पास ट्रक की चपेट में आने से इनोवा करीब तीस मीटर तक घिसटती चली गई और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे के बड़े भाई को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के घासमंडी छोटा बाजार शीतला गली निवासी एवं निजी बैंक में मैनेजर कुलदीप गुप्ता पुत्र स्व. श्याम सुंदर गुप्ता की शादी 28 जून को बिहार प्रदेश के रोहतास जिले के कटकट गोड़ारी गांव निवासी राजकुमार शाह की बेटी माया से हुई। बुधवार को दुल्हन विदा कराकर आठ लोग इनोवा कार से ग्वालियर लौट रहे थे।
विज्ञापन


वे रात करीब दो बजे थरियांव में पश्चिमी हाईवे पर पहुंचे थे कि अचानक सामने बेकाबू ट्रक आ गया। ट्रक  मोड़ के पास बने कट से दूसरी साइड की ओर मुड़ते समय इनोवा से भिड़ गया। इससे इनोवा करीब 30 मीटर तक घिसटती चली गई। उसमें सवार लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दूल्हा, दुल्हन और दूल्हे के भाई योगेश को बाहर निकाल अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में फं सी दूल्हे की बुआ मुरादाबाद के डा. रामस्वरूप कालोनी निवासी नीना गुप्ता(52) पत्नी चंद्रकांत एवं ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी रोहिणी गुप्ता(56) पति महेश चंद्र,  दूल्हे की भाभी सपना(35) पत्नी योगेश, भतीजी शिया गुप्ता (9) पुत्री योगेश गुप्ता व चालक सत्येंद्र सिंह राजपूत की मौत हो गई। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि घायल कुलदीप की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed