फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five bighas of wheat crop burnt to ashes due to breakage of high tension wire

Fatehpur News: हाईटेंशन तार टूटने से पांच बीघा गेहूं फसल जलकर राख

Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Five bighas of wheat crop burnt to ashes due to breakage of high tension wire

विज्ञापन
थरियांव। हाईटेंशन लाइन टूटने से मंगलवार को पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से आग लगने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के उसरैना मजरे हासिमपुर भेदपुर में दोपहर करीब दो बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा। इससे निकली चिंगारी से आग लग गई और गेहूं की फसल धू-धूकर जलने लगी। ग्रामीण आग बुझाने दौड़े। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान रजनी देवी पत्नी रामआसरे, विकास, अरुण, जगरुप, रामवीर, बाबूलाल के पांच बीघा क्षेत्र की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

किसान रामजीत ने बताया कि उसके पास मात्र एक बीघा खेत है। फसल की पैदावार से परिवार के भरण-पोषण का इंतजाम होता है। फसल जलने से परिवार में खाने के लाले पड़ गए हैं। हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। ढीली और जर्जर लाइन खेत से गुजरी है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। तभी हादसा हुआ है। किसानों ने जेई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed