फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fisherman dies by drowning in Ganges

गंगा नदी में डूबकर मछुवारे की मौत

Tue, 15 Dec 2020 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fisherman dies by drowning in Ganges
अल्लीपुर(फतेहपुर)। गंगा नदी में मछुआरे की रविवार शाम डूबने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी राजू निषाद (40) पुत्र मल्लू निषाद गंगा में मछलियों का शिकार करता था। उसके मवेशी शाम को नदी पार चरते-चरते चले गए थे। वह मवेशियों को लेने नदी पार पहुंचा। उसके बाद मछलियों का शिकार किया। देर शाम घर लौट रहा था। नदी पार करते समय गहराई में चले जाने से डूब गया। नदी किनारे खड़े कुछ लोगों ने हादसा देखकर परिजनों को खबर दी। गांव से दौड़कर परिजन पहुंचे। परिजन और ग्रामीण जाल डालकर खोजबीन में जुटे। काफी देर तक कोई सुराग नहीं लगा। करीब तीन घंटे बाद नदी में मछुवारे का शव उतराता दिखा, तो परिजनों में कोहराम मच गया।

पिता ने बताया कि वह लोग मूल रूप से प्रयागराज के छतवा निवासी हैं। तीन दशक से रावतपुर गांव में रहते हैं और अब यहीं के निवासी हो गए हैं। बटाई में खेत लेकर खेती करते हैं। उसका बेटा मवेशियों को लाने के लिए घर से निकला था। घटना से पत्नी पूजा देवी बदहवास हो गई। उसका एक बेटा लवकुश (7) और रिया (5) हैं। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed