फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   First he said he was bitten by a snake, then he said he hanged himself, in-laws arrested

Fatehpur News: पहले बताया सांप ने डसा, फिर बोले फंदा लगाया, ससुराली गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
First he said he was bitten by a snake, then he said he hanged himself, in-laws arrested
खागा। विवाहिता की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष को पहले सांप के डसने की बात कही, बाद में फंदा लगाकर जान देने की बात बताई। सीओ व फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ससुरालियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खरगपुर पट्टीशाह गांव निवासी विजय नारायण सोनी की पुत्री रोशनी सोनी (23) का विवाह दो मार्च को खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव निवासी सर्वेश कुमार सोनी के साथ किया था। ससुराल में रोशनी की मौत हो गई। रोशनी के पिता ने बताया कि उन्हें सुबह छह बजे खबर मिली कि उसकी सांप के डसने से तबीयत बिगड़ी है। वह परिजनों के साथ बुदवन पहुंचे। जहां रोशनी का शव जमीन पर पड़ा था। उसके गले व शरीर पर चोट के निशान थे। जहां पूछताछ में फंदे से लटकने की बात बताई। विजय नारायण ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन शादी के बाद से दहेज में एक कार, पांच लाख रुपये, दो तोला सोना लाने का दबाव बना रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को मार दिया। सीओ बृजमोहन राय, कोतवाल आरके सिंह व फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। पुलिस ने दिवंगत रोशनी के पिता विजय नारायण की तहरीर पर पति सर्वेश कुमार, ससुर रामनरेश, सास उर्मिला, ननद अर्चना, आंचल, काजल, लक्ष्मी, देवर आदित्य को हिरासत में लिया है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed