{"_id":"5b91790f867a557f195f3387","slug":"firing-stone-throwing-in-ghosiyana-locality-of-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के घोसियाना मोहल्ले में फायरिंग, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के घोसियाना मोहल्ले में फायरिंग, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
victims
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्मैक बिक्री के चर्चित इलाके में गुरुवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तोड़फोड़ और पथराव हुआ। आधे घंटे तक इलाके में जमकर बवाल से दहशत फैल गई। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बवाल में एक पक्ष के दो घायल कोतवाली पहुंचे हैं। पुलिस ने इलाके में छापेमारी चालू की है।
शहर के ज्वालागंज घोसियाना इलाके मियां साहेब तकिया निवासी नवाब के घर में करीब रात के सवा आठ बजे पनी मोहल्ले के पहलवान कुरैशी समेत 25 से 30 लोगों ने धावा बोला। नवाब के बेटे मेराज व मौसेरे भाई आबिद को घर से घसीट ले गए। लाठी डंडो से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव में नवाब की पत्नी जुबैदा व बेटियों की पिटाई की। अचानक पथराव चालू हो गया। भगदड़ मचने पर आरोपियों ने फायरिंग की। घायल पक्ष फायरिंग के खाली खोखे लेकर कोतवाली पहुंचे। जिसके बाद पुलिस चौकन्ना हुई। सीओ सिटी केडी मिश्रा, कोतवाल शैलेंद्र सिंह समेत सारे चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से फायरिंग के दो खाली खोखे बरामद किए। घायल पक्ष के मेराज ने बताया कि इलाके की एक महिला के घर में पहलवान कुरैशी और उसके साथियों का जमावड़ा रहता है। महिला परिवार से रंजिश मानती है। उसके उकसाने पर पहलवान कुरैशी ने धावा बोला है। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि घटना आशनाई के चक्कर में होने की बात सामने आई है। घायल पक्ष की ओर से तहरीर लिखी जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मियां साहेब की तकिया के पास रहने वाले पप्पू की बेटी का गुरुवार शाम निकाह हुआ था। निकाह के बाद रिश्तेदारों की पप्पू के घर में भीड़ रही है। वारदात से रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। शादी वाले घर में अफरा तफरी मच गई। वह लोग इधर उधर भागने लगे। हमले और पथराव से बचने के लिए दूसरे लोगों के घरों में जाकर छिप गए।
विज्ञापन
इलाके में स्मैक का अड्डा सालों से फलफूल रहा है। पुलिस की अवैध कमाई में यह इलाका लंबे वक्त से चर्चित रहा है। इलाके में कुछ महिलाएं भी इस गोरखधंधे में लिप्त हैं। पुलिस भी यहां छापेमारी से कतराती रहती है। महिलाओं के बीच अड्डों के संचालन में प्रतिस्पर्द्धा का माहौल रहता है।
पुलिस वारदात के पीछे स्मैक के लती लोगों का जमावड़ा मान रही है।
तीन साल पहले मियां साहेब की तकिया मजार में उर्स चल रहा था। स्मैक कारोबार में लिप्त महिला के प्रेमी को गोली से उड़ा दिया गया था। घटना के बाद काफी बवाल हुआ था। हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हत्याकांड के बाद पुलिस की सक्रियता से कुछ दिनों के लिए कारोबार में लगाम लगी थी।
---------
खागा। कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास के पास गुरुवार रात मैजिक और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए। मैजिक बाईपास चौराहा पार कर कस्बे की ओर आ रही थी, तभी तेज रफ्तार सेंट्रो कार मैजिक से भिड़ गई। कार चालक प्रेमनगर बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर मनीष कुमार घायल हुए। उधर, मैजिक में सवार खागा के रामनगर निवासी शत्रुघ्न, नंदलाल सोनकर, पचीसापर गांव की सबीना, किशनपुर के जालिसा, जानिकपुर निवासी शाहिद घायल हुए। सीएचसी से घायल शत्रुघन व शाहिद को जिला अस्पताल भेजा गया।