{"_id":"5f468f7c8ebc3e3ce27359cb","slug":"firing-in-fatehpur-fatehpur-news-knp578986248","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी खुन्नस में युवक को घेरकर पीटा, तमंचा लहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी खुन्नस में युवक को घेरकर पीटा, तमंचा लहराया
विज्ञापन
खागा पूर्वी कैनाल रोड पर मंगलवार रात आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर एक युवक को पीट दिया। एक हमलावर ने तमंचा लहराकर दहशत फैला दी। मारपीट होते देख युवक के घरवाले आ गए। मारपीट में दोनों पक्ष को चोटें लगी हैं। शिकायत कोतवाली में की गई है।
खागा कस्बे के पूर्वी कैनाल रोड निवासी सुनील कुमार पु़त्र श्रीनाथ का मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने विवाद चल रहा है। सुनील कुमार मंगलवार की रात दवा लेकर पैदल घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा तो दूसरे पक्ष से पांच युवक व चार महिलाएं आ गईं। सभी ने सुनील को पीटना शुरू कर दिया।
सुनील की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन दौड़े तो दूसरे पक्ष के एक युवक ने तमंचा लहराया। दोनों पक्षों में मारपीट से दोनों पक्ष के लोग चोटिल हो गए। देर रात दोनों पक्षों से शिकायत कोतवाली में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुनील ने बताया कि कुछ दिन पहले विपक्षी ने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया था। इसे लेकर विवाद हुआ था। तभी से विपक्षी खुन्नस में थे।