{"_id":"646bb38b6a8ce30e76023e86","slug":"fire-rained-since-morning-power-cut-caused-havoc-fatehpur-news-c-12-1-247478-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सुबह से बरसी आग, बिजली कटौती ने किया हलाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सुबह से बरसी आग, बिजली कटौती ने किया हलाकान
Mon, 22 May 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 22 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो-04-जहानाबाद के भीड़भाड वाले क्षेत्र में पसरा सन्नाटा। संवाद
- मंगलवार को राहत की उम्मीद, आंधी के साथ बारिश की संभावना
- बिजली व्यवस्था चरमराई, लोग पड़ने लगे बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। एक ओर सूरज के आग के गोले और दूसरी ओर लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। हालात यह है कि गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं। दस्त और हीट स्ट्रोक की शिकायत बढ़ गई है। बिजली कटौती से रात की नींद हराम हो गई है।
सोमवार को भी सूरज की तपिश ने सुबह से ही लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर के समय तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। सूरज से आग के गोले निकले और लोग गर्मी से बेहाल हो गए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सड़कों पर गिने चुने लोग ही निकले। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा। 23 मई को आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसका असर पूरे प्रदेश में देखा जाएगा। 26 के बाद गर्मी दोबारा अपना कहर बरपाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
गर्मी से सड़कों पर पसरा सन्नाटा
जहानाबाद। आसमान से बरस रही आग के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवा चलाने से लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा पैदा हो गया है। बढ़ते तापमान के साथ लू चलने से भीड़भाड़ वाली सड़कें सुनसान हो गईं। लू ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार कर दिया।
सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेपी वर्मा ने बताया कि गर्मी से उल्टी-दस्त, डायरिया, हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोग तेज धूप में घरों से बाहर नहीं निकलें। जरूरी होने पर सिर और कान में कपड़ा बांधकर निकलें। तली भुनी, शादी में कम मात्रा में ही खाना खाएं। साथ ही कटे फटे फलों का सेवन न करें। लू लगने से उल्टी दस्त की समस्या को गंभीरता से लें। कोई भी शिकायत होने पर कुशल डॉक्टर से सलाह से ही दवा लें। झोलाछाप से बचें।
.............................
बिजली कटौती से रातों की नींद हराम
शहर समेत पूरे जिले में बिजली कटौती ने लोगों को बेचैन कर दिया है। सुबह से रात तक फॉल्ट होता है। घंटों बिजली गायब रहती है। रात में कटौती से लोगों की नींद टूट रही है और उसका असर सेहत पर पड़ रहा है।
सोमवार को पटेल नगर क्षेत्र में छह घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी कटौती होती रही। आवास विकास कॉलोनी में रात 11 बजे ट्रांसफार्मर फूंक गया। घंटों की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति की गई, लेकिन चंद मिनटों में दोबारा फॉल्ट हो गया। लोग देर रात तक सड़कों पर टहलकर समय काटते रहे। बिजली कटौती का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा।