फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fire,house

आग की लपटों से पांच घरों की जली गृहस्थी

Mon, 07 Jun 2021 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
fire,house
बहुआ। अढ़ावल के दुखी डेरा में शनिवार की रात अचानक एक घर में लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने पांच घरों को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के आग बुझाने से पहले सभी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के दुखी डेरा गांव निवासी मलखान निषाद परिवार के साथ शनिवार की रात साढ़े आठ बजे खाना खा रहा था। तभी अचानक घर में आग लग गई। परिवार के लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागे और शोर मचाया। जब तक आग बुझाने के प्रयास शुरू होते लपटें संजय निषाद, मंजय निषाद, मनीराम निषाद व धनराज निषाद के घर तक जा पहुंची और सब कुछ जल गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई। बताया गया कि आग से कपड़े, बिस्तर, अनाज, बर्तन, चारपाई, तख्त, साइकिल, पंखा, टीवी सहित सभी सामान जल गया। मलखान ने बताया कि उसकी व उसके चार बेटों की गृहस्थी नष्ट हो गई है। परिवार के पास अनाज का दाना तक नहीं बचा है। रविवार की सुबह सूचना पर नायब तहसीलदार विकास पांडेय, एसआई सुरेंद्र पाल सिंह, लेखपाल वीरेंद्र सिंह व अनिल कुमार पाल मौके पर पहुंचे और पांचों परिवार के नुकसान का आंकलन किया। नायब तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया कि आग से जनहानि नहीं हुई है। पांच घरों में नुकसान हुआ है और इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रशासन की ओर से मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed