फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR registered for the alleged rape of a teenage girl.

Fatehpur News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी

Mon, 03 Aug 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for the alleged rape of a teenage girl.
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी के पिता ने बताया कि बहरौली गांव निवासी अजीत सिंह सोमवार को गांव आया और बहाने से पुत्री को साथ ले गया। आरोप है कि उसने एक कमरे में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। घर लौटने पर किशोरी ने परिजन को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर बिंदकी कोतवाली पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed