फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR registered against eight for beating a youth after holding him hostage

Fatehpur News: बंधक बनाकर युवक को पीटने में आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 21 Apr 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against eight for beating a youth after holding him hostage
फतेहपुर। खेत से घर लौट रहे बाइक सवार को एक परिवार के लोगों ने बंधक बनाकर पीटा। बीच-बचाव में युवक के माता-पिता की पिटाई की गई। पुलिस ने महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जाफरगंज थानाक्षेत्र के खूंटाझाल गांव निवासी कल्लू सिंह ने पुलिस को बताया कि पुत्र धर्मेंद्र सिंह बाइक से शनिवार रात घर लौट रहा था। गांव के रहने वाले सुलखान सोनकर, अनूप, सनूप, गुड़िया, मनोज, पोग्गा, मनोज की पत्नी और छोटे ने धर्मेंद्र की बाइक पंचायत भवन के पास रोकवाई। वह धर्मेंद्र को घसीटकर घर ले गए।
विज्ञापन

हाथ-पैर बांधकर घर में बंधक बना लिया। गाली-गलौज कर उसे डंडे व लात-घूंसों से पीटा। जानकारी पर पत्नी सरस्वती सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें भी पीटकर जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से पुत्र बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बंधक पुत्र को छुड़वाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed