{"_id":"6a63b6adb0264da5790739c7","slug":"fir-registered-against-brother-in-law-for-fabricating-a-false-story-about-a-shooting-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159162-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फायरिंग की झूठी कहानी गढ़ने पर बहनोई पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फायरिंग की झूठी कहानी गढ़ने पर बहनोई पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हुसैनगंज। थरियांव थाना क्षेत्र में साले पर फायरिंग का आरोप लगाने का मामला पुलिस जांच में झूठा निकला। आरोप निराधार मिलने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता बहनोई के खिलाफ झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने और निर्दोष को फंसाने की साजिश रचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
बिलंदा गांव निवासी सराफा कारोबारी शुभम सोनी ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना दी थी कि वह हुसैनगंज जा रहे थे। चौफेरवा के पास अमिलिहापाल निवासी साले रोहित सोनी और उसके दो साथियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की। सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। शुभम ने गले पर खरोंच का निशान दिखाते हुए दावा किया कि गोली उन्हें छूकर निकल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच की गई। किसी भी तथ्य से फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई और शिकायत पूरी तरह झूठी पाई गई। शुभम का पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी ने शुभम समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसी रंजिश में शुभम ने साले रोहित सोनी को फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रची। जांच में आरोप असत्य मिलने पर पुलिस ने शुभम के खिलाफ झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने और फर्जी प्राथमिकी में फंसाने की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।