{"_id":"5e0cea668ebc3e87f93a032f","slug":"fir-on-corn-mine-operators-for-grabbing-money-fatehpur-news-knp535745944","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम हड़पने में कौंहन खदान संचालकों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम हड़पने में कौंहन खदान संचालकों पर एफआईआर
विज्ञापन
फतेहपुर। लाखों की बकाया रकम न चुकाने के विवाद में रामनगर कौंहन खदान के संचालकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। खदान संचालकों की वजह से दो बार पीड़ित जहर खाकर जान देने का प्रयास कर चुका है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी गौतम नगर निवासी विकास पांडेय ने चार दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था। एक माह पहले भी जहरीला पदार्थ खाया था। इस बार पुलिस ने विकास का शांति भंग में चालान किया। उसके बाद विकास की तहरीर पर खदान संचालक दिल्ली पश्चिम बिहार मेनवली देवयश प्रोजक्ट एंड इंफ्राट्रक्चर के संजय त्यागी, दिग्विजय त्यागी, हलीम, समीर सिकंदर, आदित्य मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसका आरोप है कि खदान में 16 जून को खदान संचालन के लिए मैनेजर और सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दी थी। लिखापढ़ी के तहत खदान संचालन में ट्रैक्टर, ट्रक, पोकलैंड मशीनें, जेसीबी लगाई थी। खदान में 26 जून को छापेमारी के बाद सारी मशीने सीज करा दी गई। मशीनों के रखरखाव और धरपकड़ की जिम्मेदारी खदान संचालकों की होती है। मशीनों को किराया 82 दिनों का 27 लाख 39 हजार रुपये हुआ। खदान संचालकों ने रुपये वापस नहीं किए। मशीनों और वाहनों के मालिकों के दबाव से परेशान हो गया है। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि मामले में रकम हड़पने के आरोप की एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।