{"_id":"698cc6cae074b9c0ca0828fe","slug":"fir-not-registered-under-the-influence-of-mla-action-taken-on-court-order-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149190-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विधायक के प्रभाव में दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विधायक के प्रभाव में दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
विज्ञापन
फतेहपुर। विधायक के दबाव में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न करने पर कोर्ट की शरण लेने के बाद मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी सरला देवी ने बताया कि दीपावली की रात गांव के ओमप्रकाश, नरेंद्र, फूल सिंह और नयन सिंह नशे में विवाद कर रहे थे। पिता रामशरन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने गाली-गलौज कर उन्हें पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे रामबाबू, अवधराज और भतीजा अंकुश को भी पीटा गया। इसमें रामशरन का पैर फ्रैक्चर हो गया।
महिला का आरोप है कि विधायक के प्रभाव के कारण उनकी सुनवाई नहीं हुई बल्कि उल्टे उनके परिवार का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।