फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR lodged against Pradhan's husband for tearing up SIR notice

Fatehpur News: एसआईआर नोटिस फाड़ने में प्रधान के पति पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Feb 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Pradhan's husband for tearing up SIR notice
जाफरगंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बीएलओ से एसआईआर का नोटिस छीनकर फाड़ने व अभद्रता करने के आरोप में प्रधान के पति के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी रामरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर तैनात हैं और उनकी ड्यूटी भाग 344 में निर्वाचन पुनरीक्षण कार्य के तहत बीएलओ के रूप में लगी है। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह एसआईआर फार्म की नाम संशोधन नोटिस का वितरण कर रही थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव निवासी सरिता देवी के घर के पास नोटिस देने के दौरान प्रधान के पति अरुण द्विवेदी ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और हाथ से नोटिस छीनकर फाड़ दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed