फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fir lodged against pradhan, vdo in fraud

वीडीओ, सेक्रेटरी और पूर्व प्रधान पर गबन का मुकदमा

Sat, 07 Aug 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
fir lodged against pradhan, vdo in fraud
फतेहपुर। देवमई ब्लॉक के रसूलपुर बकेवर ग्राम सभा में करीब साढ़े चार करोड़ के गबन मामले में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ), पंचायत मित्र और पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर विकास कार्यों के फर्जी तरीके से भुगतान कराने का आरोप है।
विज्ञापन

बकेवर पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधान दिनेश कुमार दीक्षित निवासी रसूलपुर बकेवर, जितेंद्र कुमार ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और पंचायत मित्र सतेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में रसूलपुर बकेवर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता श्रीराम वादी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 2015-2016 से 2020-21 तक ग्राम प्रधान दिनेश कुमार दीक्षित रहे हैं। आरोप है कि प्रधान ने 2016 से 2020 तक में कोई विकास कार्य नहीं कराया, लेकिन सरकार से बराबर धन लिया गया। ग्राम प्रधान, वीडीओ जीतेंद्र कुमार व पंचायत मित्र सतेंद्र कुमार ने मिलकर सरकारी धन का गबन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019-20 में रोड व आवास योजना में 16 लाख, अप्रैल मई 2019 में 90 हजार रुपये, एक लाख रुपये अक्टूबर, नवंबर 2019 में खड़ंजा निर्माण, अप्रैल मई 2019 में 50 हजार रुपये, जनवरी-फरवरी 2020 में सीमेंट, कुर्सी, बेंच के लिए एक लाख रुपये, अप्रैल-मई 2019 में 60 हजार, अप्रैल मई 2019 में दो लाख, अप्रैल मई 2019 में डेढ़ लाख, दिसंबर 2019-2020 में तीन लाख, अप्रैल अप्रैल मई 2019 में डेढ़ लाख की हेराफेरी की गई।
इस तरह से कुल मिलाकर अलग-अलग कामों को दिखाकर साढ़े चार करोड़ सरकारी खाते से भुगतान करा दिया गया। वादी ने बताया कि मामले में आरटीआई के तहत कई बार सूचना मांगी , लेकिन उपलब्ध नहीं कराई गई। वीडीओ और पंचायत मित्र द्वारा जान माल की धमकी भी दी गई। दोनों ने सूचना देने के एवज में 30 हजार 900 रुपये भी मांगे। विरोध करने पर उन लोगों ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दिया। थाने में सुनवाई न होने पर वादी ने एसपी से 22 मार्च को शिकायत की। कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।

पूर्व प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि आरोप गलत लगाए गए हैं। हालांकि उन्हें एफआईआर की जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी जयचंद भारती ने बताया गबन और गालीगलौज की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वीडीओ पर एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है। यदि अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि होती है तो संबंधित वीडीओ पर कार्रवाई की जाएगी।
- एमपी उपाध्याय, प्रभारी डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed