{"_id":"69f65302abd99ebc4f0dc57c","slug":"fir-lodged-against-in-laws-for-conspiracy-to-kill-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153968-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ससुरालियों पर जान से मारने की साजिश पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ससुरालियों पर जान से मारने की साजिश पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र में सेमरहा गांव के पास बगीचे में बेहोश मिली महिला के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी रीमा देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले रामकुमार उर्फ रंजीत मौर्या के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में कार, चेन व रुपयों की मांग की। मांग पूरी न होने पर ससुराली प्रताड़ित करते हैं। पति परदेश में रहता है।
ससुर सूरज पाल, सास गोमती, नंद शांति पति के साथ मोबाइल पर उसकी हत्या की साजिश बुधवार को रच रहे थे। बातचीत सुनकर किसी तरह से घर से भाग निकली थी। ससुरालियों ने फोन छीनकर दो दिन से भूखा, प्यासा रखा था। इस कारण से भागते वक्त रास्ते में बेहोश हो गई। थानाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।