{"_id":"69a33460a8f7cced91064e4d","slug":"fir-lodged-against-family-on-statement-of-teenager-who-returned-from-mumbai-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150177-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मुंबई से लौटी किशोरी के बयान पर परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मुंबई से लौटी किशोरी के बयान पर परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। मुंबई से लौटने के बाद किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी ने बताया कि जनवरी में उसने अपने से अधिक उम्र के युवक से शादी करने का विरोध किया था और घर छोड़कर मुंबई चली गई थी। कुछ दिन पहले वह घर लौटी है।
पुलिस ने किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज किए। इसमें उसने आरोप लगाया कि उसके परिजन उसे गांव के तीन लोगों को झूठे सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंसाने का दबाव बना रहे थे और विरोध करने पर उसे पीटा।
थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी ने बाल कल्याण समिति के समक्ष शिकायत की। समिति के आदेश पर किशोरी की मां और चाचा के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, बंधक बनाने और पीटने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।